देवघर : रक्षाबंधन के अवसर पर आर मित्रा स्कूल की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने यातायात व सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. गुरुवार को विद्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर कैडेट्स ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे राहगीरों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा.
रक्षा सूत्र के साथ सुरक्षा का संकल्प
कैडेट्स ने वाहन चालकों से अपने जीवन की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए.
एनसीसी अधिकारियों व कैडेट्स की रही भूमिका
अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के एनसीसी अधिकारियों और कैडेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस पहल के जरिए रक्षाबंधन के पर्व पर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया.
