एमपी के सीएम का एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सोमवार को देवघर एयरपोर्ट पर एमपी के सीएम डाॅ मोहन यादव का भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी व विधायक नारायण दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

देवघर. सोमवार को देवघर एयरपोर्ट पर एमपी के सीएम डाॅ मोहन यादव का भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी व विधायक नारायण दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सरकार की गूंज पूरे देश में है. जनता इस सरकार को हटाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है. मध्य प्रदेश की तरह झारखंड में भी इंडी गठबंधन का सफाया होगा. हेमंत सरकार ने चुनावी वायदे को पूरा नहीं किया है. युवाओं के साथ धोखा किया गया है. भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है. इस मौके पर भाजपा नेत्री ममता गुप्ता, मिथिलेश सिन्हा, अमर पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >