महिलाओं ने संकटों से रक्षा के लिए रखा विपदतारिणी का व्रत

धूमधाम से हुई माता विपदतारिणी की पूजा

मधुपुर. शहर के थाना मोड़ स्थित श्रीश्री सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को महिलाओं ने विपत्ति को हरण करनेवाली माता विपदतारिणी व्रत कथा व पूजन अर्चन व श्रद्धापूर्वक की गयी. इस अवसर पर पुजारी ब्रह्मानंद चटर्जी ने माता विपदतारिणी की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. विभिन्न समुदाय के महिलाएं उपस्थित हो तेरह प्रकार के फूल, फल, मिष्ठान अर्पित कर अपने-अपने परिवारों की सुख-शांति व समृद्धि की कामना करते हुए आने वाले संकटों से रक्षा के लिए माता विपदतारिणी की कथा का श्रवण सामूहिक रूप से किया. व्रती महिलाओं को बारी-बारी से पुरोहित ने पूजा कराते हुए रक्षा सूत्र बांधा व सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे के मांग पर सिंदूर लगाकर सुख समृद्धि की कामना की. हाइलाइर्ट्स: महिलाओं ने संकटों से रक्षा के लिए सामूहिक रूप से माता विपदतारिणी की कथा का किया श्रवण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >