पोषण ट्रैकर एप में शत-प्रतिशत लाभार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित करें : सीडीपीओ

मधुपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सीडीपीओ नीतू कुमारी ने की. बैठक में सीडीपीओ ने पोषण ट्रैकर के माध्यम से शत प्रतिशत टीएचआर फेस कैप्चरिंग किये जाने का निर्देश दिया. इस दौरान सेविकाओं ने बताया कि फेस कैप्चरिंग में आने वाली कठिनाइयों जैसे आधार-लिंक मोबाइल समस्या, ओटीपी की परेशानी होती है. सीडीपीओ ने कहा कि ऐसी लाभुकों की सूची तैयार कर कार्यालय में जमा करें. उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मातृ वंदना योजना व सावित्रीबाई फुले किशोरी प्रोत्साहन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी. सभी सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि लाभुकों से आवेदन के साथ आधार, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक (आधार लिंक), राशन कार्ड की छाया प्रति अनिवार्य रूप से प्राप्त करें. साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि लाभुक झारखंड निवासी हों. वहीं, पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी ने सेविकाओं को बेहतर आंगनबाड़ी संचालन के बारे में जानकारी दी. साथ ही भवन, पेयजल व शौचालय संबंधी समस्याओं की रिपोर्ट विभाग को देने को कहा. सेविकाओं को समय पर केंद्र खोलने, स्वच्छता बनाये रखने व बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिया. मौके पर प्रकाश दास, टिंकू दास, अशोक मांझी समेत दर्जनों सेविकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >