मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. बैठक में सेक्टर 1 से 6 की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों व लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना था. इस दौरान सभी सेविकाओं से उनके-अपने केंद्रों के संचालन की रिपोर्ट लिया गया. बैठक में पर्यवेक्षिकाओं ने कुछ रिपोर्टों में पाई गयी कमियों और त्रुटियों को जल्द से जल्द सुधारने का निर्देश दिया. पर्यवेक्षिकाओं ने सेविकाओं को नियमित रूप से समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, केंद्र परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने तथा बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि सभी सेविकाएं पोषण ट्रैकर पर अपने केंद्र से जुड़े सभी नामांकित बच्चों और लाभार्थियों की जानकारी समय-समय पर ऑनलाइन अपडेट करें. इसके साथ ही सभी लाभार्थियों का टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण से संबंधित फेस कैप्चर की प्रक्रिया को भी अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया. पर्यवेक्षिका ने कहा कि यदि किसी सेविका को पोषण ट्रैकर या अन्य तकनीकी कार्यों में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे बिना संकोच कार्यालय से संपर्क कर सकती है. मौके पर पर्यवेक्षिका नेवेदिता नटराज, सालंती हेम्ब्रम, प्रियंका कुमारी, अजय पाठक आदि मौजूद थे.
बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने पर दिया गया जोर
मधुपुर: आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
