मारगोमुंडा में पांच आवेदनों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन

लोगों की समस्या को लेकर हुई बैठक

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के निर्देश पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर बैठक की. बैठक में लोगों की समस्याओं को सुना गया. इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 आवेदन आये, जिनमें से पांच आवेदनों को ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया. जबकि शेष आवेदनों को संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को भेजा गया. अबू तालिब अंसारी ने कहा कि जनता दरबार के आयोजन से सीधे जनता से जुड़ने और जनसंवाद करने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि मंत्री का निर्देश है कि सीधे जनता से जुड़कर उनके समस्याओं हल करने का प्रयास करें. मौके पर प्रखंड सचिव नाग्रेंद्र अली, छोटू किस्कू, मौरीफ खान, सोहराब अंसारी, बिहुलाल हांसदा, अनाउल अंसारी, नेमूल प्रधान, जैकी खान, मोबिन अंसारी, नदीम आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >