लालपुर में दो दिवसीय किसान मेला 14 से

मधुपुर : लालपुर में किसान मेला को लेकर हुई बैठक

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के लालपुर गांव में किसान क्लब व संवाद की ओर से आयोजित होने वाले किसान मेले की तैयारी के लिए मंगलवार को दीपनारायण मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में लालपुर में 14 व 15 फरवरी को दो दिवसीय किसान मेला को भव्य ढंग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. किसान मेला में फसल प्रदर्शनी, हस्तकला प्रदर्शनी, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बताया कि किसान मेला का उद्घाटन मंत्री हफीजुल समेत देश के विभिन्न राज्यों से आये प्रतिनिधि करेंगे. मेला में सामूहिक भोज के लिए ग्रामीणों ने चावल, सब्जी आदि सामूहिक सहयोग जुटाने का निर्णय लिया है. शहर के लोगों ने भी मेला के आयोजन में सहयोग करने का आश्वासन दिया है. बैठक में वरिष्ठ समाजकर्मी घनश्याम ने लालपुर किसान मेला को सफल बनाने के लिए अपील किया है. मौके पर दीप नारायण मंडल, चंपा देवी, चानो देवी, गीता देवी, मुन्नी देवी, ममता देवी, शीला देवी, चिंता देवी, सीमांत सुधाकर, महानंद दास, जाकिर, विजय नारायण भगत, फागु रवानी, बंकू, इंद्रदेव मंडल, मनोहर यादव, मनोज कुमार मंडल, गोलक मंडल, दयाल मंडल, रितू मंडल, कला मंडल, देव टुडू, राजेश मंडल, कारू किस्कू, कालाचंद मंडल, प्रभु राय, दशरथ मंडल, सुनील मंडल, फागू बेसरा, विजय, सुभाष, सागोरी, गीता देवी, पुष्पा देवी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >