सारठ में दो लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य

सारठ सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की बैठक

सारठ. प्रखंड सीएचसी में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर डॉ गुडाकेश चौधरी की अध्यक्षता में आगामी एमडीए-2026 कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा की. डॉ गुडाकेश ने बताया कि 10 फरवरी को सभी 398 बूथों पर तथा 11 फरवरी से 25 फरवरी तक घर-घर दवा पहुंचा ने का लक्ष्य है, जिसमें दो लाख दो हजार 98 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है. इस अभियान में कुल 784 स्वास्थ्य कर्मी के साथ 10 पर्वेक्षक, आठ मॉनिटर, 58 ड्रग्स कार्यकर्ता, दो रैपिड रिस्पांस टीम के साथ एक कंट्रोल टीम भी बनायी गयी है. कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारी के साथ सेवाभाव से ड्यूटी करें. बताया गया कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक कार्यक्रम निर्धारित है. इसका लाभ शत प्रतिशत करने को लेकर सीएचसी अंतर्गत सभी दवा पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. इसके तहत गाइडलाइन के अनुसार सभी लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा सेवन कराया जाना है ताकि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी का उन्मूलन हो सके. मौके पर एमटीएस अनिकेत तिवारी, एमपीडब्ल्यू हेमंत कुमार, अवधेश कुमार यादव, मुकेश कुमार सिंह,एसटीएस दिवाकर तिवारी, बीटीटी निरंजन प्रसाद राय, सागरिका तिवारी, बीटीटीएफपी राजीव तिवारी, पीरामल फाउंडेशन के पीओ सीडी रीता सिंह समेत सीएचओ, एएनएम, सहिया साथी व सभी दवा पर्यवेक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh sinha

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >