केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा

मधुपुर : मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

मधुपुर. झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है. परीक्षा को लेकर विभिन्न केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. शनिवार को रेड कॉर्पेट स्कूल में प्रथम पाली में विषय क्षेत्रीय भाषा में कोई भी परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुए. द्वितीय पाली में इतिहास विषय में कुल 533 परीक्षार्थी में चार अनुपस्थित रहे. केंद्राधीक्षक मुरलीधर मंडल के कहा कि इस केंद्र पर परीक्षा दंडाधिकारी प्रणय कुमार व पुलिस अधिकारी उमेश रजक निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >