Deoghar news : शहीद दिवस पर कस्तूरबा की छात्राओं और युवाओं ने निकाली पदयात्रा

जसीडीह के रोहिणी स्थित कस्तूरबा विद्यालय में सोमवार को मेरा युवा भारत देवघर की ओर से शहीद दिवस मनाया गया. इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी सलामत अली, अमानत अली व शेख हारो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह के रोहिणी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को मेरा युवा भारत देवघर की ओर से शहीद दिवस मनाया गया. इस दौरान विद्यालय में क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर, शिवराम हरि व राज गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद किशोर कुमार राव, वार्डन इंदिरा मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे. इसके बाद विद्यालय की छात्राओं के साथ अन्य ने पदयात्रा का आयोजन किया, जो कस्तूरबा गांधी विद्यालय से निकल कर शहीद स्थल पर पहुंचा. जहां स्वतंत्रता सेनानी सलामत अली, अमानत अली व शेख हारो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद रैली पूरे में शामिल छात्राओं व युवाओं ने रोहिणी का भ्रमण किया. रैली में 400 से अधिक छात्राएं व युवा शामिल हए. इस दौरान कहा कि हमारे देश के युवाओं को भगत सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए. तीनों वीर सपूतों ने भारत को आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. आज के दिन ही वे हंसते हंसते फांसी के फंदे पर लटक गये थे. इस मौके पर वार्ड पार्षद किशोर कुमार राव, वार्डन इंदिरा मिश्रा, मेरा युवा भारत देवघर के ठक्कन झा, युवा क्लब से भोला यादव, भूदेव शर्मा, हृदयानंद मिश्रा, योग शिक्षक एसके ठाकुर, मधुसूदन सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >