मारगोमुंडा: दौड़ के जरिये युवाओं ने दिया नशा छोड़ने का संदेश

मारगोमुंडा में नशा मुक्ति अभियान को लेकर खेलकूद आयोजन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय के निकट स्टेडियम में नशा मुक्ति अभियान जागरूकता को लेकर थाना प्रभारी शशि कपूर के नेतृत्व में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, पुलिस निरीक्षक राउतू होनहांगा व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू शामिल हुए. इस दौरान प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में भातुपुर के विजय हांसदा ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, मारगोमुंडा के राहुल यादव ने द्वितीय स्थान और मारगोमुंडा के अजीत यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया. चार सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बैजुटांड़ के मो यूनुस खान ने प्रथम स्थान, बहादुरपुर के विजय हांसदा ने द्वितीय स्थान, भवानीपुर के मुन्ना मुर्मू ने तृतीय स्थान हासिल किया. आठ सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में खमरबाद के प्रहलाद ने प्रथम स्थान, मारगोमुंडा के रोहित पंडित ने द्वितीय स्थान और भवानीपुर के मुन्ना मुर्मू तृतीय स्थान हासिल किया. सफल प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं, एसडीपीओ ने कहा कि नशा करने से तन, मन और धन बर्बाद हो जाता है. नशा करने से आने वाली पीढ़ी पर भी इसका बुरा असर होता है. इसलिए नशा से दूर रहने की आवश्यकता है. थाना प्रभारी शशि कपूर ने कहा कि नशा से मन, विचार मस्तिष्क पर इसका बुरा असर होता है. मुखिया ने भी अपने संबोधन में लोगों को नशा से दूर रहने की अपील किया. मौके पर उप प्रमुख बिनोद हेंब्रम, मुखिया बाबूराम मुर्मू, सुधीर यादव, सुधीर मंडल, गंगाधर मंडल, देवाशीष रवानी, शशि शरण, विक्रम तिवारी आदि मौजूद थे. — मारगोमुंडा: नशा मुक्ति अभियान को लेकर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित नशा से मन-मस्तिष्क पर पड़ता है बुरा असर : थाना प्रभारी मारगोमुंडा में नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, दौड़ स्पर्धाओं के विजेता हुए पुरस्कृत नशा तन, मन और धन को करता है बर्बाद : एसडीपीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >