एसआइआर को लेकर बीएलओ-2 को दी जायेगी ट्रेनिंग

करौं प्रखंड के सखाराम देउस्कर सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हुई बीजेपी की बैठक

करौं. प्रखंड के सखाराम देउस्कर सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार को एसआइआर को लेकर करौं प्रखंड भाजपा इकाई की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को 2003 के वोटर लिस्ट दिया गया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि झारखंड में एसआइआर का कार्य चल रहा है. जिसके लिए 9 जून को मधुपुर विधानसभा स्तरीय सभी बूथों के बीएलओ टू को प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दें, जिससे घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से नाम हटाया जा सके. मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव चौधरी, विष्णु चौधरी, लखन चौधरी, महामंत्री पूर्णानंद राय रूपेश सिंह, मनोहर राजक, प्रकाश यादव, प्रदुमन यादव, विक्रम गोस्वामी, विजय भंडारी, सीताराम रवानी, आनंद मंडल, सत्यम आदि मौजूद थे. — घुसपैठियों के नाम हटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हों: भाजपा मधुपुर विधानसभा में बूथ स्तर पर जागरूकता और प्रशिक्षण अभियान शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >