स्टेट चैंपियनशिप में देवघर का डंका, मनाली ने जीता कांस्य पदक

देवघर की मनाली सिन्हा ने तृतीय झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 तीन किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि से देवघर के खिलाड़ियों में नया जोश भर गया है. प्रतियोगिता 9 सितंबर तक चलेगी.

देवघर : बोकारो के चंदनकियारी में आयोजित तृतीय झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन देवघर की मनाली सिन्हा ने अंडर-20 आयु वर्ग की तीन किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. मनाली की इस उपलब्धि से देवघर टीम के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है. पदक जीतने पर देवघर जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी.

नौ सितंबर तक चलेगी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता नौ सितंबर तक चलेगी. देवघर की टीम में अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हैं. टीम ने प्रशिक्षक दीपक कुमार और सहयोगी प्रशिक्षकों की देखरेख में कड़ी मेहनत की है.

दूसरे दिन भी पदक की उम्मीद

डीएसओ देवघर संतोष कुमार और जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने पदक विजेता मनाली को बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जतायी कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी देवघर के खिलाड़ी कई पदक जीतेंगे. संघ प्रखंड स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. जिला ओलिंपिक संघ के पदाधिकारी आशीष झा ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़ा हुआ हूं. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >