त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी : जेएसएस

आगामी चुनावों से पूर्व मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाये

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में चल रहे आठ दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में प्रखंड व शहरी क्षेत्र के सभी बूथ स्तर के बीएलओ को निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं की बारीकी से जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी चुनावों से पूर्व मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है. प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मारगोमुंडा अफसर शादाब, मधुपुर प्रखंड जेएसएस अशोक कुमार यादव ने बीएलओ को उनके कार्यों व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया. बताया गया कि उन्हें डोर-टू-डोर जाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करना है और उनके दस्तावेजों के आधार पर पहचान की पुष्टि करनी है. इसके साथ ही चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के एक प्रति प्रत्येक मतदाता को देनी होगा, जिसे वे दस्तावेजों के साथ पूर्ण कर वापस देंगे. यह फॉर्म बीएलओ को अपने संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय में जमा करना होगा. प्रशिक्षण में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में मौजूद किसी भी प्रकार की गलती को सुधारने की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया. बताया गया कि वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ यह कार्य करें ताकि चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बना रहे. मौके पर गोपाल कुमार, रॉबिन मुर्मू समेत दर्जनों बीएलओ मौजूद थे. हाइलाइर्ट्स: बीएलओ का आठ दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >