मधुपुर. शहर के भेड़वा नवाडीह स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस व महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती पर उन्हें याद किया गया. दोनों विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर धनंजय प्रसाद ने कहा कि आज के ही दिन देश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को खोया था. उन्होंने सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर आजादी की लड़ाई लड़ी. उनका संघर्ष का साधन सत्याग्रह व आंदोलन था. आज भी पूरी दुनियां गांधी के सत्याग्रह का कायल है. आज सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, संस्कृतिक व व्यवस्थागत स्वरुप बिल्कुल ही बदल गया है. उन्होंने कहा कि महाकवि जयशंकर प्रसाद छायावाद के एक मजबूत स्तम्भ थे. वे कवि, कथाकार, नाटककार, उपन्यासकार व निबंधकार आदि बहुमुखी प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व के धनी थे. इसके अलावा अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किया. हाइलार्ट्स : महात्मा गांधी का शहादत दिवस व जयशंकर प्रसाद की मनी जयंती
मधुपुर : विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अर्पित किये श्रद्धासुमन
महात्मा गांधी का शहादत दिवस व जयशंकर प्रसाद की मनी जयंती
