मधुपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार मधुपुर द्वारा युग सृजन जन्म शताब्दी साधना वर्ष शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में राष्ट्र शौर्य समृद्धि पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के खरजोरी गांव में शनिवार को हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ. गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि हवन- यज्ञ के साथ विभिन्न प्रकार के संस्कार कराया गया. यज्ञ का उद्देश्य समाज, परिवार व व्यक्ति को सुखी समृद्ध बनाने, सद्बुद्धि की स्थापना व दुर्बुद्धि के नाश किया जाना है. यज्ञ में दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार आदि कराया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक रामानुज कुमार, सुरेश वर्णवाल, भागीरथ राणा, शंकर राणा, अशोक राणा, ममता जमुआर, दुर्गामती देवी, मीरा देवी, धनजंय मंडल, रंजीत सिंह, भुवनेश्वर पंडित, रमदेव पंडित आदि मौजूद थे.
हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ युग सृजन गायत्री महायज्ञ, गांव में फैली आध्यात्मिक ऊर्जा
मारगोमुंडा के खरजोरी गांव में धार्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ महायज्ञ
