डाक बंगला मैदान पर मेला नहीं, खेल का हक चाहिए

मधुपुर: मधुपुर के खिलाड़ियों की हुंकार, डाक बंगला मैदान को मेला स्थल बनाने का विरोध

मधुपुर. शहर के डाक बंगला मैदान में मेला लगाने का खिलाड़ियों ने विरोध किया है. रविवार को नगर परिषद अध्यक्षा दरक्शां परवीन को दर्जनों खिलाड़ियों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया. साथ ही एसडीओ मधुपुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला खेल पदाधिकारी देवघर और थाना प्रभारी ज्ञापन भेजा है. हस्ताक्षर करने वाले खिलाड़ियों में अनिकेश कुमार, प्रेम के सोरेन, मो हुसैन, मो तंजिल अंसारी, पुरुषोत्तम मुर्मू, मो जुनैद आलम, राज कुमार, मो साजिद अली, आशीष, रंजन पासवान, अंशु कुमार, कार्तिक कुमार, प्रिंस कुमार, आलोक कुमार, सागर कुमार, धीरज कुमार, अंकित राणा, हिमांशु कुमार आदि ने कहा कि डाक बंगला मैदान मधुपुर का एकमात्र प्रमुख फुटबॉल मैदान है. प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे यहां अभ्यास व सुबह टहलने के लिए आते है. कहा कि पुलिस व सेना की तैयारी करने वाले छात्र-छात्रा भी प्रत्येक दिन सुबह मैदान दौड़ लगाने आते है. मैदान मेला-सर्कस के लिए आवंटित हुआ तो खेल गतिविधियां ठप होंगी और मैदान की स्थिति खराब हो जायेगी. खिलाड़ियों ने मांग की है कि जनहित और खेल हित में इसे सिर्फ शारीरिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जाये. अब खिलाड़ियों को अधिकारियों से उचित कार्रवाई की उम्मीद है. — डाक बंगला मैदान बचाने को खिलाड़ियों ने खोला मोर्चा डाक बंगला में मेला और सर्कस लगाने का खिलाड़ियों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >