इंटरमीडिएट साइंस की टॉपर बनी खुशी कुमारी कसेरा

मधुपुर के अंची देवी प्लस टू हाइस्कूल मधुपुर की छात्रा खुशी कुमारी कसेरा ने जैक बोर्ड की इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में जिला टॉप

मधुपुर. शहर के अंची देवी प्लस टू हाइस्कूल मधुपुर की छात्रा खुशी कुमारी कसेरा ने जैक बोर्ड की इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में जिला टॉप कर विद्यालय व घर परिवार का मान बढ़ाया है. खुशी ने 466 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है. खुशी के पिता कन्हैया लाल कसेरा मधुपुर के एक कपड़ा दुकान में काम करते है. माता का नाम बेबी देवी गृहिणी है. खुशी दो भाई और एक बहन है. खुशी ने बताया कि उन्हें सेल्फ स्टडी और नियमित स्कूल से सफलता मिली है. वह कहीं ट्यूशन नहीं पढ़ी है. कहा कि आगे का लक्ष्य इंजीनियरिंग की तैयारी करना इसके बाद आने वाले समय में यूपीएससी करने की भी मंशा है. अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पूरे परिवार और गुरुजनों को दिया है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं में खुशी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >