रेड क्रॉस ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढ़स

मधुपुर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी अनुमंडल शाखा

मधुपुर. भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी अनुमंडल शाखा के आजीवन सदस्य हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार बालमुकुंद शर्मा की धर्मपरायण माता का आकस्मिक निधन पर रेड क्रॉस के सभी सदस्य मर्माहत हैं. इसको लेकर बुधवार को कुंडू बंगला स्थित उनके आवासीय परिसर में संस्था के सचिव महेंद्र घोष ने एक शोक संदेश पत्र उनके बेटे बालमुकुंद शर्मा व मुकेश शर्मा के हाथों में सौंपा. मौके पर महेंद्र घोष ने कहा कि दुख की घड़ी में रेड क्रॉस परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है. इसके पहले भी रेड क्रॉस कार्यालय में उनकी आत्मा के शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया था. बताते चले कि 21 नवंबर को पत्रकार बालमुकुंद शर्मा की धर्मपरायण माता शैला देवी का निधन कुंडुबंगला स्थित आवास में सुबह हो गयी थी. वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी. मौके पर संस्था के आजीवन सदस्य सरोज शर्मा, रंजन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >