जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशान

मधुपुर प्रखंड क्षेत्र की दलहा पंचायत का मामला

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की दलहा पंचायत के 10 गांवों को जोड़ने वाली सड़क वर्षो से जर्जर रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर ग्रामीणों ने बताया कि पटवाबाद एनएच से भूटंगी मोड तक सड़क बनाया जाये. बताया कि दलहा पंचायत के कुल 10 गांवों के लोगों का आना-जाना इसी सड़क से होता है. उक्त सड़क से होकर रामचंद्रपुर, जरियाटांड, भोक्ताछोरांट, फौजीमोड़ आदि गांव के ग्रामीणों को प्रत्येक दिन आवागमन करना पड़ता है. मधुपुर बाजार समेत अन्य जगह आवागमन के लिए यही एक मात्र सड़क है. जो वर्षो पूर्व बना था. सड़क में जगह-जगह बड़ा-बड़ा गड्ढा हो चुका है. इसके कारण आये दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे है. पिछले विधानसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने उक्त सड़क का समस्या को रखा था. उस समय में भी सड़क बनाने का वादा किया गया था. पर अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने मंत्री सह विधायक से सड़क निर्माण किये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >