सिस्टा के अधिकारियों ने जनजाति आयोग के अध्यक्ष से की मुलाकात

चितरा कोलियरी की समस्याओं से कराया गया अवगत

प्रतिनिधि, चितरा; जनजाति आयोग के अध्यक्ष आशा लकड़ा से चितरा कोलियरी के मजदूर नेता सह सिस्टा के केंद्रीय सचिव पशुपति कोल समेत इसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया में मुलाकात कर कोलियरी की समस्याओं से अवगत कराया. इसके पूर्व उन्होंने आयोग के अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा को पुष्प गुच्छ व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया. इस संबंध में सिस्टा के केंद्रीय सदस्य पशुपति कोल ने बताया कि आयोग अध्यक्ष से मुलाकात कर कोलियरी की समस्याओं से अवगत कराया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि कोलियरी में कोयला मजदूरों का प्रमोशन, शिक्षा, एसटी/ एससी से संबंधित समस्याओं, विस्थापन समेत अन्य समस्याओं को आयोग के समक्ष रखा गया. उन्होंने कहा कि हमें आश्वस्त करते हुए कहा है कि कोलियरी क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान किया जायेगा. मौके पर सिस्टा महासचिव लक्ष्मी हरिजन, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद, चितरा शाखा अध्यक्ष होपना मरांडी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >