सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र की कुशुमथर पंचायत के बगझोपा गांव में नवनिर्मित मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इसमें बगझोपा समेत आसपास के गांवों के कई लोग शामिल हुए.
विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा
कलश यात्रा को लेकर पंडित महेश झा, यजमान उपेंद्र यादव एवं उनकी धर्मपत्नी कविता देवी के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद गांव समेत आसपास की सैकड़ों महिलाएं माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुईं.
तीन दिवसीय आयोजन में जुटे लोग
तीन दिवसीय आयोजन में जिप सदस्य राजीव कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि ललित यादव, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र राणा, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार गौरव, पंसस गणेश यादव, देवराज यादव, जयकांत यादव, प्रेम यादव, दिलीप यादव, देवनती देवी, वीणा देवी, मिलेटरी यादव, दिनेश्वर यादव, दयानंद यादव समेत कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए.
कलश यात्रा में शामिल हुए बादल पत्रलेख
कार्यक्रम की सूचना मिलने पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी कलश यात्रा में शामिल हुए.
