ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच मां दुर्गा को भावभीनी विदाई

मधुपुर : पूजा विसर्जन के साथ मां चैती दुर्गा पूजा का हुआ समापन

मधुपुर. चैती दुर्गा पूजा का समापन शनिवार को मां दुर्गा के विसर्जन के साथ हो गया. नौ दिनों तक आराधना के बाद भक्तों ने मां को भावभीनी विदाई दी. शहर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर, रामचंद्र बाजार हटिया, डालमिया कूप स्थित पुलपार दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच तालाबों में किया गया. इस दौरान पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. श्रद्धालु नाचते-गाते और जय माता दी के जयकारे लगाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा. महिलाओं ने विधि-विधान से मां का खोइच्छा भरा और सिंदूर अर्पित किया. इसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को अगले वर्ष फिर आने के निमंत्रण के साथ विदाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >