Deoghar news : लोकपाल ने की बागवानी योजना की जांच, नहीं मिला स्थल पर बोर्ड

मनरेगा लोकपाल ने सारवा की रक्ति पंचायत में मनरेगा के तहत चल रहे बागवानी योजना की जांच की. लोकपाल ने स्थलीय जांच में कई गड़बड़ी पकड़ी. वहीं बरसात के बाद खरपतवार की सफाई का निर��देश दिया.

सारवां. लोकपाल कल्पना झा की ओर से प्रखंड की रक्ति पंचायत में मनरेगा के तहत चल रहे बागवानी मिशन कार्यक्रम की जांच गुरुवार को की गयी . इस दौरान उन्होंने पंचायत में मनरेगा से संबंधित विभिन्न रिकॉर्ड की जांच पंचायत भवन में की . मौके पर लोकपाल ने बागवानी योजना से रक्ति गांव में सुबल सिंह, प्रफुल सिंह, निवास कुमार आदि के द्वारा चार एकड़ में लगाये गये पौधे का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने योजना के लाभुकों को निर्देश देते कहा कि बरसात के बाद अपने बागान के खरपतवार की सफाई करायें. उन्होंने उन लोगों को कहा कि सफाई कार्य में महिला मजदूरों को प्राथमिकता दी जाये. इस दौरान जानकारी देते हुए लोकपाल ने कहा की रिकॉर्ड जांच के क्रम में एमआर और एमबी में खामियां पायी गयीं, जिसे एक सप्ताह में कागजात को दुरुस्त कर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया. वहीं उन्होंने बताया योजना स्थल पर संबंधित योजना का कोई बोर्ड नहीं पाया गया, जिसे अविलंब लगाने का निर्देश दिया गया. मनरेगा लोकपाल ने कहा कि बागवानी के लिए लाये गये बर्मी कंपोस्ट के बोरे में कोई तिथि और कंपनी का नाम नहीं पाया गया. जांच के अवसर पर मुखिया पाकीजा कुमारी, पंचायत सेवक, मनोज यादव, जेई उमेश सिंह, रोजगार सेवक दीपक कुमार के साथ योजना के लाभुक थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >