जसीडीह स्टेशन से शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक से एक युवक को आठ बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा. आरोपी पंकज कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र का रहनेवाला है.

प्रतिनिधि, जसीडीह : आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक से एक युवक को आठ बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा. आरोपी पंकज कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. आरपीएफ ने गिरफ्तार आरोपी व शराब को उत्पाद विभाग देवघर को सौंप दिया, जहां आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के एसआइ सुनील कुमार, एएसआइ कमलेश कुमार जवानों के साथ स्टेशन परिसर में गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर एक के फुट ओवरब्रिज के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक को बैग लेकर घुमते हुए देखा. वह पुलिस को देखते ही भागने लगा. पुलिस ने पकड़ कर जांच की, तो उसके बैग से आठ बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. इसकी अनुमानित कीमत छह हजार रुपये बतायी गयी है. उक्त युवक शराब को ट्रेन से बिहार की ओर ले जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >