जेल अदालत में बंदियों को दी गयी कानूनी जानकारी

उपकारा मधुपुर में विधि जागरुकता शिविर आयोजित

मधुपुर. मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के चेतनारी स्थित मधुपुर उपकारा परिसर में रविवार को अनुमंडलीय विधि सेवा प्राधिकार मधुपुर के तत्वावधान में जेल अदालत सह विधि जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सुचिता निधि तिग्गा व न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम पूर्णिमा तिर्की, पेनल अधिवक्ता ज्योति कर्म सील व केशव तिवारी उपस्थित रहे. शिविर में विशेष कर वैसे बंदियों को चिह्नित किया गया है, जिनके परिवार वाले जमानत के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं. साथ ही वैसे बंदी जो अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं है. उनलोगों से एसडीजेएम ने एक-एक कर जानकारी ली तथा समस्याओं के बारे में जाना. उन्होंने बंदियों से जेल में दी जाने वाली सुविधा जैसे रहन-सहन, भोजन, साफ-सफाई व उनके मुकदमे से संबंध में परिवार से जानकारी ली. उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकार देवघर द्वारा अनेक बंदियों को नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया गया. इसके माध्यम से वे अपना केस से जमानत करा कर कारा से मुक्त हो सकते हैं. मौके पर प्रभारी कारापाल शिशिर पांडे द्वारा सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं आगंतुकों का धन्यवाद दिया. ———– उपकारा मधुपुर में विधि जागरुकता शिविर आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >