मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के मारगोमुंडा-नोनियाद सड़क पर कुदारखोसो गांव के पास शनिवार शाम को गिट्टी से लदा 18 चक्का हाइवा तीखी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में चालक समेत राहगीर बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि हाइवा पलटने की आवाज व जानकारी से आसपास से भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये. हाइवा मारगोमुंडा की तरफ से गिट्टी लेकर नोनियाद की तरफ जा रहा था. इसी क्रम में तीखा मोड़ पर अनियंत्रित होकर हाइवा पलट गया. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी समेत पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि हाइवा के तेज रफ्तार रहने के कारण घटना घटी. वहीं, क्रेन की मदद से सड़क मार्ग से हाइवा हटाकर यातायात को तुरंत चालू कर दिया गया.
मारगोमुंडा-नोनियाद पथ पर हाइवा पलटा, बाल-बाल बचे चालक
मधुपुर: मारगोमुंडा-नोनियाद सड़क पर कुदारखोसो गांव के पास सड़क दुर्घटना
