सोनारायठाढ़ी : मकरा पहाड़ की तलहटी से मिला युवक का शव

मकरा पहाड़ के नीचे युवक की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र की बिंझा पंचायत अंतर्गत चंदनपुरा गांव के पास मकरा पहाड़ की तलहटी स्थित ट्रैंच कटिंग से शनिवार को युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने शव की सूचना सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी, एसआइ सुभाष हेंब्रम, एएसआइ राजू उरांव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद आसपास के लोगों से जानकारी ली. शव की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी रोहित कोल (21 वर्ष) के रूप में की गयी. वहीं, घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये. मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते 25 मई को शाम में रोहित कोल अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने की बात कहकर घर से निकला था. उसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटने पर घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद सूचना जरमुंडी थाना को दी. वहीं, सोनारायठाढ़ी पुलिस ने बताया कि मृतक का आधा शरीर सड़ गया था. शरीर पर जलने का निशान भी है. कई पहले युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है. शव से बदबू आ रही थी. वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का पटाक्षेप हो सकेगा. साथ ही पुलिस ने कई बिंदु पर जांच प्रारंभ कर दी है. पुलिस तफ्तीश कर रही है कि रोहित पार्टी मनाने के लिए जरमुंडी से सोनारायठाढ़ी कैसे आया?, फिर इस सुनसान जगह पर रोहित का शव मिलना कई बातों की ओर इशारा कर रहा है. घटना को लेकर लोगों ने बताया कि इस ओर से कोई नहीं आता है, सिर्फ चरवाह ही कभी-कभी आते-जाते हैं. — 24 मई को पार्टी मनाने के लिए घर दोस्तों के साथ निकला था रोहित कोल मकरा पहाड़ बना रहस्य का केंद्र मकरा पहाड़ में शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस मकरा पहाड़ के नीचे युवक की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >