गांवों में बैठक कर झामुमो नेत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत में झामुमो सदस्य उपासना मरांडी ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, आवास, राशन जैसी समस्याएं बताईं, जो लंबे समय से बनी हुई हैं। उपासना ने अधिकारियों से संपर्क कर कई मसलों का समाधान कराने का प्रयास किया और प्राथमिकता के आधार पर बाकी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ग्रामीण विकास और जनता की समस्याओं के प्रति प्रतिबद्ध है।

प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत अंतर्गत धावाडांगाल, देवपुर, किरता एवं नयापाड़ा गांव में बुधवार को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उर्फ पिंकी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुईं. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, आवास, राशन तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं. ग्रामीणों ने बताया कि कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उपासना मरांडी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर कई मामलों के समाधान का प्रयास किया. वहीं जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >