झारखंड आवासीय विद्यालय में शिक्षक बनने का मौका, इन विषयों के लिए होगी नियुक्ति

Jharkhand Teacher Recruitment 2025: देवघर के आवासीय विद्यालय में 22 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है. इसे लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है. उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा.

देवघर : देवघर में संचालित झारखंड आवासीय विद्यालय के 22 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. सोमवार को स्कूल में शिक्षकों के चयन को लेकर डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने डीईओ, डीएसई और संबंधित समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि वे सभी आवेदन की स्क्रूटनी काम निर्धारित मानक के तहत समय पर पूरा करें. ताकि नियुक्ति से संबंधित आगे की कार्रवाई समय पर पूरी हो सके.

किन विषयों के लिए होगी नियुक्ति

डीसी विशाल सागर ने कहा कि सभी झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक में भाषा (हिंदी और इंग्लिश), गणित, विज्ञान सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, अर्थशास्त्र विषयों में कुल 22 पदों पर बहाली होनी है. जिसमें कक्षा छह से आठ तक के लिए कुल 10 पद और कक्षा नौ से 12वीं तक में कुल 12 पद शामिल हैं. उन्होंने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के लिए कुल 23 आवेदन और कक्षा नौ से 12वीं तक कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

क्या है शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया

इन स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आपके पास झारखंड के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होने के साथ बीएड होना अनिवार्य है. इसके अलावा सीटेट या जेटेट में उतीर्ण होना अनिवार्य है. इसके अलावा शारीरिक शिक्षा में आवेदन करने वाले शिक्षकों के पास स्नातक के साथ बीपीएड की डिग्री अनिवार्य है. शिक्षकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा. हालांकि इससे पहले जिला स्तर पर एक मेघा सूची तैयार की जाएगी.

झारखंड की खबरें यहां पढ़़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >