देवघर में मां-बेटे की जोड़ी ने विरोधियों को किया पस्त, रवि राउत बने मेयर तो माता बनीं वार्ड पार्षद

Jharkhand Municipal Election Results 2026: देवघर नगर निगम चुनाव में रवि राउत ने मेयर पद पर शानदार जीत दर्ज की है, वहीं उनकी मां प्रतिमा देवी ने वार्ड नंबर 28 से पार्षद बनकर परिवार का मान बढ़ाया है. जानिए कैसे एक साधारण परिवार से आने वाली इस मां-बेटे की जोड़ी ने विरोधियों के किले को ढहाकर इतिहास रच दिया. भावुक कर देने वाली जीत की पूरी कहानी यहां पढ़ें.

Jharkhand Municipal Election Results 2026, अमरनाथ पोद्दार, देवघर: बेहद सामान्य परिवार से आने वाले रवि राउत के घर में एक साथ दो खुशियां आयी हैं. मिलनसार व सरल छवि वाले युवा तुर्रा देवघर के मेयर रवि राउत ने बहुत ही सटीक रणनीति के साथ विरोधियों के सभी किला को भेद कर देवघर नगर निगम के मेयर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. रवि राउत की मां प्रतिमा देवी ने भी वार्ड नंबर 28 से वार्ड पार्षद पर पर जीत हासिल की है.

मेयर रवि राउत बोले- लोगों का कर्ज नहीं उतार पाऊंगा

इस भावुक क्षण में मां प्रतिमा देवी को जीत मिलते ही रवि ने मां का चरण स्पर्श किया व मां ने भी अपने मेयर बेटे को गले से लगाया. रवि राउत ने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है कि मेरी मां भी पार्षद बन गयीं है. वार्ड 28 की जनता ने मुझे व मेरे परिवार को इतना प्यार दिया है, जिसका कर्ज कभी नहीं उतार पाऊंगा. साथ ही मेयर पद पर ही जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे निगम की जनता की जीत है.

Also Read: जीत के बाद एक्शन में सरायकेला के नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी, जलापूर्ति कराने पहुंचे पीएचडी कार्यालय

पति-पत्नी दोनों जीते, पत्नी पहली बार पार्षद बनी

वार्ड नंबर 16 में सलाउद्दीन संजू विजयी रहे, वहीं 17 नंबर वार्ड में उनकी पत्नी फातमा (नन्हीं) पहली बार विजयी हुईं. सलाउद्दीन असलम (संजू ) इससे पूर्व इसी वार्ड से विजयी हुए थे. वह 2008 व 2013 में भी पार्षद रह चुके हैं. पति-पत्नी दोनों का विजयी जुलूस शनिवार को निकाला जायेगा.

Also Read: झारखंड के 8 नगर परिषद और 9 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर निर्दलीयों का बोलबाला, 11 पर भाजपा और 9 पर झामुमो ने खाता खोला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >