देवघरबाद के बिरजू मांझी की चेन्नई में छत के मलबे में दबने से मौत

सारठ : खुशियों पर टूटा कहर: चेन्नई हादसे में झारखंड के मजदूर की जान गयी

सारठ बाजार. पथरड्डा ओपी क्षेत्र के देवघरबाद गांव निवासी बिरजू मांझी (45 वर्ष) की चेन्नई में बिल्डिंग की छत गिरने से मौत हो गयी. बुधवार को जैसे ही उनका शव पैतृक गांव पहुंचा, पूरे गांव और परिवार में मातम पसर गया. मृतक की पत्नी जितनी देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि बिरजू मांझी करीब चार माह पूर्व मजदूरी करने चेन्नई गया था और एक बिल्डिंग में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे. सोमवार को कार्य के दौरान भवन का छत गिर जाने से वह मलबे में दब गये, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, ठेकेदार के सहयोग से शव को पैतृक गांव देवघरबाद लाया गया. बताया गया कि बिरजू मांझी परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. उनकी अचानक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह मृतक के घर पहुँचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ठेकेदार से मुआवजा दिलाने और सरकारी प्रावधान के तहत हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया नंदकिशोर तुरी, पंसस ललन दास समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे और परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramakant mishra

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >