डेढ़ साल पुराने जेसीबी चालक हत्याकांड का खुलासा, जसीडीह से महिला आरोपी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में जेसीबी चालक टुनटुन यादव की हत्या के मामले में फरार महिला आरोपी संजू देवी को जसीडीह से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जसीडीह. बिहार के अररिया जिले के रानीगंज में करीब डेढ़ साल पहले हुई जेसीबी चालक टुनटुन यादव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्याकांड में आरोपित महिला संजु देवी उर्फ उर्मिला कुमारी के जसीडीह थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव में छिपे होने की सूचना पर रविवार को रानीगंज पुलिस यहां पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला को पुलिस अपने साथ अररिया ले गयी है.

किराये के मकान में हुई थी जेसीबी चालक की हत्या

रानीगंज थाना से पहुंचे एसआइ राकेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2025 को रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित छरीपट्टी में एक किराये के मकान में जसीडीह थाना क्षेत्र के बासाकोला गांव निवासी जेसीबी चालक टुनटुन यादव की हत्या कर दी गयी थी. वह करीब दो वर्षों से रानीगंज में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था और जेसीबी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. पुलिस के अनुसार, टुनटुन यादव की हत्या उसके मकान के बगल वाले घर में कर दी गयी थी. घटना के बाद जेसीबी मालिक की ओर से थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामले में रानीगंज थाना कांड संख्या 81/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

जांच में महिला के साथ रहने की बात आयी सामने

अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि संजू देवी उर्फ उर्मिला कुमारी मृतक की पत्नी नहीं थी, बल्कि उसके साथ रानीगंज में रहती थी. पुलिस को शक है कि घटना के बाद महिला वहां से फरार हो गयी थी. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस को महिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव में रहने की जानकारी मिली. सूचना के सत्यापन के बाद रानीगंज पुलिस रविवार को जसीडीह थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से हरकट्टा गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान महिला आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद रानीगंज पुलिस संजू देवी उर्फ उर्मिला कुमारी को अपने साथ अररिया ले गयी. पुलिस अब उससे पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >