जनता दरबार में जाति व आवास के आये आवेदन

मारगोमुंडा में आयोजित किया गया जनता दरबार

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को सीओ प्रभात कुमार की देखरेख में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये ग्रामीणों ने बारी-बारी से समस्या को रखा. जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा आये समस्याओं को सीओ ने सुना और मामले की निष्पादन को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वहीं, सीओ ने कहा कि डीसी के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. कहा कि ग्रामीणों की कोई भी समस्या हो तो जनता दरबार में आकर समस्या का समाधान करवा सकते हैं. इस दौरान जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र समेत आवास से संबंधित आवेदन आये. मौके पर बीडब्ल्यूओ विवेक कुमार भारती, एमओ उत्तम कुमार महतो, सीआई रविशंकर, राजस्व कर्मचारी दामोदर दास, विपुल कुमार, कमल कोल, भुवनेश्वर यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >