मधुपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार मधुपुर के द्वारा युग सृजन जन्म शताब्दी साधना वर्ष शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में राष्ट्र शौर्य समृद्धि पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर प्रखंड क्षेत्र की जाभागुड़ी पंचायत के सोनाजोरी गांव में शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा गांव से निकल कर विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश व पुरुषों ने ध्वज लिए हुए थे. संध्या में अपने घरों से दीप लाकर यज्ञ स्थल पर दीपक जलाते हुए दीपयज्ञ हुआ. साथ ही संगीत प्रवचन आयोजित किया गया. गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि हवन-यज्ञ के साथ विभिन्न प्रकार के संस्कार कराया गया. यज्ञ का उद्देश्य समाज, परिवार व व्यक्ति को सुखी समृद्ध बनाने, सद्बुद्धि की स्थापना व दुर्बुद्धि के नाश किया जाना है. यज्ञ में दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार आदि कराया गया. मौके पर संयोजक रामानुज कुमार, भीम पंडित, मुन्ना वर्णवाल, रेणु देवी, रुपा देवी, ईश्वर मुर्मू, ममता देवी, दुलारी देवी, मोनिका सोरेन आदि मौजूद थे.
पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकाली गयी कलश यात्रा
मधुपुर प्रखंड क्षेत्र की जाभागुड़ी पंचायत के सोनाजोरी गांव में धार्मिक आयोजन
