अज्ञात वाहन के धक्के से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

मधुपुर-गिरिडीह मार्ग पर जगदीशपुर रेलवे फाटक के पर पैदल जा रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन धक्का मारते हुए फरार हो गया. घटना में छोटेलाल बेसरा उर्फ जीतन (48 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी.

वरीय संवाददाता, देवघर

: मधुपुर-गिरिडीह मार्ग पर जगदीशपुर रेलवे फाटक के पर पैदल जा रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन धक्का मारते हुए फरार हो गया. घटना में छोटेलाल बेसरा उर्फ जीतन (48 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी. सदर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छोटेलाल बेसरा बुढ़ैई थाना क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी नैयाडीह गांव का रहने वाला था. परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को छोटेलाल घर का राशन लाने जगदीशपुर बाजार गया था. वहीं से पैदल घर लौट रहा था, तभी मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर जगदीशपुर रेलवे फाटक के पास वह पहुंचा ही था कि एक अज्ञात वाहन उसे धक्का मारते हुए भाग निकला. घटना में छोटेलाल गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिरा पड़ा था. आसपास के लोगों ने घटना को देखकर उसके परिजनों को सूचित किया, तो तुरंत परिजन पहुंचे व स्थानीय लोगों की मदद से रात करीब 9:30 बजे छोटेलाल को सदर अस्पताल लाया गया, यहां इलाज के क्रम में उसकी देर रात में मौत हो गयी. ऑन ड्यूटी डॉक्टर की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी एएसआइ राजकुमार टुडू ने रविवार सुबह छोटेलाल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. इसके पश्चात उसका शव परिजनों को सौंपा.

हाइलाइट्स:

-मधुपुर-गिरिडीह मार्ग पर जगदीशपुर रेलवे फाटक के समीप हुई थी दुर्घटना

-मृतक छोटेलाल बेसरा रहने वाला था बुढ़ैई थाना क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी नैयाडीह गांव का

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >