शिविर में मुखिया व पंचायत कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

मुखिया व पंचायत कर्मियों का प्रशिक्षण शिविर में योजना संचालन की दी गयी जानकारी

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बुधवार को मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व वीएलई को विकास योजना की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर बीडीओ अजय कुमार दास ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का ढांचा तैयार कर मजबूत करना है. साथ ही ग्रामीणों को संविधान के अधिकार के बारे में जागरूक करना है. कहा कि झारखंड पंचायती राज अधिनियम व संसाधन ढांचे को विकसित किया जाना है. इसके अलावा पंचायत की व्यवस्था डिजिटल करना, ज्ञान का केंद्र आदि योजना की व्यवस्था करना, पंचायत सहायक के रूप में अपने दायित्व को विकसित करते हुए कर क्षमता को बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु समय पर प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, विद्यालय व्यवस्था, पंचायत की व्यवस्था आदि की जानकारी लेकर आगे कार्य करने का संकल्प लें. तभी पंचायती राज व्यवस्था और अधिक से अधिक मजबूत बन सकेगा. मौके पर मुखिया अधीर चौधरी, योगेंद्र नाथ सेन, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, मरियम टुडू, पंचायत सचिव कमल किशोर दास, नियाज खान, नुनुराम दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >