Indian Railways News: PM माेदी गतिमान एक्सप्रेस की करेंगे घोषणा, देवघर से बनारस के बीच चलेगी ट्रेन

पीएम मोदी देवघर सहित संताल परगना को देंगे सौगात. इस दौरान देवघर से बनारस के लिए नयी ट्रेन की घोषणा करेंगे. करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च कर गांधीनगर और बनारस स्टेशन के तर्ज पर जसीडीह जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की योजना है.

Jharkhand News: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) आगामी 12 जुलाई को बाबा नगरी सहित संताल परगना को हजारों करोड़ की योजना का सौगात देने वाले हैं. देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी अन्य योजनाओं के साथ-साथ देवघर से बनारस के लिए नयी ट्रेन की घोषणा कर सकते हैं. वहीं, जसीडीह जंक्शन को गांधीनगर और बनारस रेलवे स्टेशन की तर्ज पर वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा.

करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च करने की योजना

बताया गया कि गांधीनगर और बनारस स्टेशन के तर्ज पर जसीडीह स्टेशन को विकसित किया जायेगा. इस प्रोजेक्ट में जसीडीह स्टेशन के डेवलपमेंट में करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है. इस प्रोजेक्ट में यात्री सुविधा में अभूतपूूर्व वृद्धि की जायेगी. यात्रियों को एयरपोर्ट की सुविधा का एहसास यह स्टेशन करायेगी. वहीं, मधुपुर स्टेशन में पांच करोड़ की लागत से वाशिंग पिट का निर्माण करवाया जायेगा. इस योजना का शिलान्यास भी पीएम मोदी के हाथों होना है. इससे कोच की सफाई और धोने आदि का काम अब मधुपुर में ही हो सकेगा.

गोड्डा स्टेशन में कोचिंग यार्ड और जसीडीह रेल बाइपास रेलवे रूट निर्माण

पीएम मोदी गोड्डा स्टेशन में कोचिंग यार्ड का भी शिलान्यास करेंगे. 50 करोड़ की लागत इस कोचिंग यार्ड के निर्माण में आएगी. इसके लिए राशि रेलवे ने स्वीकृत कर दी है. इससे कोच का मेंटेनेंस गोड्डा में ही सकेगा. वहीं, देवघर स्टेशन से सीधे रोहिणी होते हुए आसनसोल मेन लाइन से जोड़ने के लिए एक बाइपास रेलवे रूट निर्माण की आधारशिला भी पीएम मोदी रखेंगे. इसका सर्वे कार्य चल रहा है. साथ ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी चल रही है.

Also Read: Deoghar Airport : 76 सीट वाली इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग जारी, करीब 60 टिकट बिके, जानें टाइम टेबल

प्रसाद योजना के भवन का करेंगे उद्घाटन

प्रसाद योजना से श्रद्धालुओं के लिए कांवरिया पथ दुम्मा से खिजुरिया के बीच सात एकड़ भू-खंड में बने स्पिरिचुअल हॉल, कम्यूनिटी टॉयलेट (50-50 यूनिट महिला एवं पुरुष), फूड स्टॉल, दुकान, फर्स्ट एड की तैयार योजना के अलावा शिवगंगा सौंदर्यीकरण योजना आदि का उद्घाटन पीएम करेंगे.

हंसडीहा-महगामा फोरलेन सड़क

अति महत्वपूर्ण हंसडीहा-महगामा फोरलेन सड़क का शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने NH-133 के महागामा- हंसडीहा खंड के 4 लेन सड़क के निर्माण की मंजूरी दी है. 955 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण होना है. इसका टेंडर भी फाइनल हो चुका है. यह सड़क 51.8 किमी लंबी होगी.

Posted By: Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >