ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत मिला महिला का शव

जोड़ामो स्टेशन के पास की घटना

मधुपुर. जसीडीह-मधुपुर मुख्य रेलखंड पर जोड़ामो स्टेशन से रेल पुलिस ने गुरुवार को एक महिला का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना के संबंध में रेल पुलिस ने बताया कि मधुपुर स्टेशन प्रबंधक ने सूचना दिया कि जोड़ामो स्टेशन के निकट रेल पोल संख्या संख्या 283/32 के पास डाउन रेलवे ट्रैक के अंदर एक महिला का शव पड़ा है. सूचना पर मधुपुर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर एसएस कुमार व जीआरपी थाना के सब इंस्पेक्टर अवधेश प्रसाद राय पुलिसवाला रेल कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर पुलिस ने देखा कि सूचना के मुताबिक उल्लेखित किमी पर स्टेशन सीमा में ट्रैक के अंदर एक महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में बिखरा हुआ पड़ा है. स्थल पर नारंगी रंग की साड़ी ट्रैक में बिखरा हुआ है. शव का दोनों हाथ व पैर सिर बिखरी हालत पड़ा हुआ था. चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा था. कोई भी शव की पहचान नहीं कर सका. पुलिस को वहां कोई रेलवे टिकट या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे महिला की पहचान किया जा सके. सभी कानूनी कार्य पूरा करने के बाद शव को पंचनामा किया गया. इसके बाद शव रेलवे ट्रैक से हटा कर आगे की प्रक्रिया के लिए जीआरपी ने शव को मधुपुर लाया. रेल पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है. हाइलाइर्ट्स : जोड़ामो स्टेशन के पास की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >