एसबीआइ के सीएसपी में डकैती मामले में पुलिस के हाथ खाली

मधुपुर के पाथरोल थाना क्षेत्र के मांझीडीह की घटना

मधुपुर. पाथरोल थाना क्षेत्र के मांझीडीह स्थित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक नीरज कुमार को गोली मारकर दो लाख की डकैती किये जाने के मामले में पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश करौं के जिस रास्ते की ओर भागे थे, उस इलाके में पुलिस ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा तकनीकी सेल को भी जांच में लगाया गया है. हालांकि बुधवार तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला था. पाथरोल की पुलिस टीम बुधवार को मांझीडीह सीएसपी पहुंची. वहां घटनास्थल का वीडियोग्राफी किया. केंद्र अंदर पुलिस घुसकर जांच की. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए करौं, करमाटांड़ व मारगोमुंडा समेत आसपास के थाना की पुलिस का सहयोग ले रही है. बताते चले कि दो बाइक पर सवार होकर आये छह सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार को सीएसपी से करीब दो लाख लूटने के क्रम में बदमाशों ने एसबीआई के सीएसपी संचालक को गोली मारी दी थी, जिसमें संचालक नीरज कुमार को जांघ में गोली लगी. भागते समय ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने के लिए करीब छह राउंड गोली हवा में फायरिंग किया था. वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पाथरोल पुलिस ने मौके से दो खोखा व दो जिन्दा गोली और अपराधियों का एक हेलमेट बरामद किया था. मामले में पाथरौल थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अपराधियों कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >