चितरा : हड़ताल से सात ट्रेड यूनियनों ने बनायी दूरी

चितरा कोलियरी ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक में अहम निर्णय

चितरा. केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से गुरुवार को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को लेकर जहां एक ओर चितरा कोलियरी में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा तैयारी में जुटी हैं. वहीं, चितरा कोलियरी ट्रेड यूनियन मोर्चा से जुड़े सात मजदूर संगठनों ने हड़ताल में शामिल न होने का निर्णय लिया है. बुधवार को चितरा कोलियरी स्थित अतिथिशाला में आयोजित बैठक में यूनियन नेताओं ने विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से तय किया कि वर्तमान परिस्थितियों में हड़ताल को समर्थन देना कोलियरी और मजदूर हित में नहीं होगा. इन मजदूर नेताओं ने एक स्वर में कहा कि ईसीएल की वित्तीय स्थिति और स्थानीय कोलियरी की दयनीय स्थिति को देखते हुए उत्पादन और रोजगार को प्रभावित करने वाला कोई कदम उचित नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोलियरी को सुरक्षित रखना और मजदूरों के हितों की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता है, इसीलिए फिलहाल हड़ताल से दूरी बनाना ही बेहतर निर्णय है. मौके पर मजदूर नेता चांदो मंडल, महेंद्र प्रसाद राणा, अरुण महतो, नवल किशोर राय, वरुण सिंह, प्रसादी दास, अमित शर्मा, विलास राय और शिवचरण टुडू मौजूद थे. हाइलार्ट्स : चितरा कोलियरी ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक में अहम निर्णय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >