होलियाना मूड में कर्मियों ने एक-दूसरे को लगाये अबीर-गुलाल

सारठ प्रखंड सभागार में होली मिलन समारोह आयोजित

सारठ. प्रखंड सभागार में सोमवार को होलियाना मूड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान बीडीओ चंदन कुमार सिंह, सीओ कृष्ण चंद सिंह मुंडा समेत कर्मियों ने होली के गुलाल के साथ जमकर होली खेली. वहीं, बीडीओ ने माइक पर होली के रंग खिल जाते है-रंगों में रंग मिल जाते है…, सारे गीले शिकवे दुश्मन के मिट जाते हैं…आदि गाना कर्मियों के साथ गये. साथ ही सीआई अक्षय कुमार सिन्हा, अंचल सहायक ओमप्रकाश मंडल ने संयुक्त रूप से होली के गीत गाये. वहीं, होली के गीतों पर बीडीओ, सीओ समेत कर्मियों ने सारे भेदभाव मिटाकर खूब नाचे, एक-दूसरे को लगाकर अबीर-गुलाल होली मनायी. मौके पर मुख्य रूप से सहायक अभियंता शुभम स्वराज, बीपीओ दत्ता जी, बीपीआरओ श्रीराम तिवारी, जेई सिकंदर कुमार, मन्नुवर आलम, पंकज कुमार, हेमंत हितैषी, प्रिया कुमारी, सतेंद्र कुमार, विक्की आनंद, मोहन मेहरा, संतोष वर्मा, विजय कुमार, सरोज चौधरी समेत मनरेगा रोजगार सेवकों व पंचायत सेवकों ने खूब होली का आनंद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh sinha

प्रभात खबर के वरीय पत्रकार है,वर्ष 2001 से प्रभात खबर से जुड़कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे है,विकास,लोगों की समस्या,शिक्षा,स्वास्थ्य व क्राइम से जुड़ी खबरे पर बेहतर कवरेज करते रहे है-प्रभात खबर सारठ कार्यालय के ब्यूरो प्राभारी है,इससे पूर्व में झारखण्ड जगरण, दैनिक रांची ,पहुंच मासिक पत्रिका पटना व ईटीवी में बतौर न्यूज इंफॉर्फ़र के रूप में काम कर चुके है,NOU पटना से M ,A ( Mass Comunication & Journalism ) की पढ़ाई की है,वर्ष 2013-14 तक झारखण्ड विधानसभा रांची में प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य रहे है,अलावे सूचना एवं जन संपर्क विभाग राँची द्वारा गाँवो में सूचना के विकास पर शोध को लेकर झारखण्ड मीडिया फेलोशिप मिला चुका है एवं सूचना अधिकार अधिनियम 2005 में बेहतर काम करने के लिए वर्ष 2013 में झारखण्ड RTI फोरम द्वारा Media Information and Communication Centre Of India के द्वारा RTI CITIZEN AWARD से पुरस्कृत हो चुके है.

मोबाइल-9708654333 / 9431550805

Email -mith.sinha.sinha@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >