हिमंता बिस्वा सरमा को आचार संहिता उल्लंघन मामले में क्लीन चिट, विभाजनकारी भाषण देने का लगा था आरोप

Himanta Biswa Sarma: हिमंता विश्व सरमा को देवघर डीसी ने क्लीन चिट दिया है. उन पर सारठ विधानसभा में विभाजनकारी भाषण देने का आरोप लगा था. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी.

देवघर : सारठ में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा को देवघर डीसी ने क्लीन चिट दी है. दो नवंबर को झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने हिमंता पर देवघर जिले के सारठ की एक सभा में विभाजनकारी भाषण देने का आरोप लगाया था. झामुमो, कांग्रेस, माले और राजद नेताओं ने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की थी.

Also Read: जनरल ऑब्जर्वर ने कई बूथों का किया निरीक्षण, समय से वोटर्स को मतदान पर्ची उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

क्या कहा गया था शिकायत में

शिकायत में कहा गया था चुनावी सभा के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने एक विशेष समुदाय को लेकर कई बयान दिये. यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. यह दो समुदायों को बांटने की साजिश है. हिमंता पर कार्रवाई होनी चाहिए. इस शिकायत पर देवघर डीसी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनायी, जिसमें सारठ के बीडीओ, राज्य कर संयुक्त आयुक्त व सारठ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी शामिल थे. तीनों ने अपनी जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी, जिसे डीसी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड को भेज दिया है.

क्या है जांच रिपोर्ट में

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वीसीटी टीम द्वारा दिये गये भाषण की सीडी की जांच की गयी. जांचोपरांत पाया गया कि लगाये गये आरोप की पुष्टि सीडी के वीडियो क्लिप से सत्यापित नहीं हुई है. अत: प्रथम दृष्टया यह आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला नहीं बनता है.

Also Read: अंबर लकड़ा होंगे देवघर के नये एसपी, अजीत पीटर डुंगडुंग की लेंगे जगह, सरकार जल्द जारी करेगी अधिसूचना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >