धरती आबा जागरुकता शिविर में आये पेंशन व राशन के आवेदन

जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में लोगों को दिया गया स्वास्थ्य लाभ

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की घघरजोरी पंचायत सचिवालय में शनिवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सड़क, जल, स्वास्थ्य, दूरसंचार, राशनकार्ड, बिजली व आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी गयी. शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी दिया गया. इसके अलावा गांव में रहने वाली जनजातीय आबादी को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीयता प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, जन-धन खाता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बीपीएल विश्वकर्मा योजना, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि के आवेदन लिये गये. मौके पर पंचायत सचिव नुनुराम दास, रोजगार सेवक सुमित कुमार कश्यप समेत वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >