रावण की लघुशंका और विष्णु की लीला से जुड़ा हरिलाजोड़ी मंदिर, अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन की अंतिम सोमवारी पर हरिलाजोड़ी मंदिर में उमड़ी भीड़. रावण, विष्णु और शिवलिंग की कथा जानें. देवघर का पवित्र दर्शन.

देवघर : सावन की अंतिम सोमवारी पर हरिलाजोड़ी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर का पट सुबह पांच बजे खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. सुबह आठ बजे तक मंदिर परिसर में भीड़ काफी बढ़ गई. श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कराई गई.

सावन के प्रत्येक सोमवार को हरिलाजोड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है. श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों के साथ-साथ स्थानीय देवघरवासी भी यहां पहुंचकर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं.

हरिलाजोड़ी मंदिर में अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। Prabhat Khabar Network

रावण से शिवलिंग लेकर विष्णु ने कर दिया था स्थापित

हरिलाजोड़ी मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यता भी काफी प्रसिद्ध है. मान्यता है कि लंकापति रावण जब कैलाश से वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग लेकर लंका जा रहे थे, उसी दौरान हरिलाजोड़ी के पास उन्हें लघुशंका की इच्छा हुई. भगवान विष्णु चरवाहे का रूप धारण कर वहां पहुंचे. रावण ने शिवलिंग उन्हें सौंप दिया और लघुशंका के लिए चले गए. इसी दौरान भगवान विष्णु ने शिवलिंग को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में स्थापित कर दिया.

लौटने के बाद रावण ने शिवलिंग को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे उठा नहीं सके. मान्यता है कि हरिलाजोड़ी में आज भी भगवान विष्णु के पदचिह्न मौजूद हैं. श्रद्धालु इन पदचिह्नों की भी पूजा-अर्चना करते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarnath poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >