काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

नव निर्मित काली मंदिर और वेदी की प्रतिष्ठा को निकाली भव्य कलश यात्रा

सारवां. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भंडारो में नवनिर्मित सार्वजनिक काली मंदिर व वेदी की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इस दौरान पंडित अति नंदन पांडे, यजमान झकसू वर्मा, विरमा देवी की देखरेख में बाजे-गाजे के साथ धर्म ध्वज लहराते हुए 601 कलश के साथ कलश यात्रा मां के जयकारा के साथ अजय नदी के छठ घाट पहुंची. नदी घाट पर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की पूजा कर उसमें जल भरा गया. इसके बाद कन्या व महिलाओं ने कलश को माथे पर रखकर भंडारो, बस स्टैंड होते हुए बाबा दुखियानाथ महादेव मंदिर पहुंची. बाबा की परिक्रमा कर यात्रा मंझीलाडीह, गोला बाजार, छिंट पांचुडीह काली मंदिर होते हुए पांचुडीह, भंडारो मोहल्लों की परिक्रमा कर वापस नवनिर्मित सार्वजनिक काली मंदिर भंडारो पहुंची. जहां कलश को मंदिर के चारों ओर सजाया गया. इस अवसर पर वैदिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया. वहीं, जय श्रीराम व जय मां काली के जयकारे से इलाका गुंजायमान हो उठा. यात्रा के संचालन में सार्वजनिक काली मंदिर समिति के सदस्यों ने अहम् भूमिका निभाई. यात्रा में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मुखिया विमल यादव, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष राजेश सिंह, रक्तदान महादान समिति अध्यक्ष शंभू यादव, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुधीर कुमार, नरेश यादव, फिरंगी वर्मा, कुलदीप वर्मा, विनोद वर्मा, संजय वर्मा, दिवाकर वर्मा, हलधर वर्मा आदि मौजूद थे. ———— सारवां के भंडारो में नवनिर्मित काली मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान पूर्व कृषि मंत्री व हिन्दू परिषद अध्यक्ष हुए शामिल गाजे-बाजे से इलाके का माहौल हुआ भक्तिमय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >