प्रभात खबर का बड़ा असर: खुले में पड़ा 900 क्विंटल सरकारी नमक पहुंचा गोदाम, पर क्या अब भी खाने लायक है?

सरकारी नमक के खुले में पड़े रहने की खबर का असर हुआ है. 900 क्विंटल नमक आखिरकार गोदाम पहुंच गया है. लेकिन सवाल यह है कि क्या छह महीने तक खुले आसमान के नीचे रहने के बाद यह नमक खाने लायक है?

देवघर : सरकारी नमक के छह माह से बाजार समिति परिसर में खुले आसमान के नीचे पड़े रहने का समाचार प्रभात खबर में लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने का असर हुआ है. देवीपुर प्रखंड के पीडीएस लाभुकों के लिए आया करीब 900 क्विंटल सरकारी नमक आखिरकार बाजार समिति, देवघर परिसर से उठाकर देवीपुर के गोदाम में शिफ्ट कर दिया गया. अब सवाल है कि खुले में छह माह से अधिक समय तक पड़े नमक की गुणवत्ता की जांच कराये बिना इसका वितरण तो नहीं किया जायेगा.

छह माह से खुले में पड़ा था नमक

देवीपुर प्रखंड के लाभुकों के लिए आवंटित नमक एजेंसी द्वारा निर्धारित देवीपुर गोदाम में उतारने के बजाय बाजार समिति परिसर में ही अनलोड कर दिया गया था. इसके बाद नमक का उठाव नहीं होने से यह छह माह से अधिक समय तक खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा. लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण नमक की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी.

बाजार समिति के गोदाम प्रबंधक से मिली जानकारी के अनुसार, एजेंसी द्वारा नमक गलत स्थान पर अनलोड किये जाने के बाद इसे देवीपुर भेजने की प्रक्रिया लंबित थी. इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए नमक को देवीपुर गोदाम में शिफ्ट कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >