देवीपुर : भाजपा की विकसित भारत कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला में मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनायी

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर विवाह भवन में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत कार्यक्रम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर देवीपुर प्रभारी धनंजय तिवारी, देवीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, महामंत्री सत्यवान कुमार, प्रमोद सिंह, विवेकानंद यादव, विकास वर्मा, रंजीत सिंह, अशोक यादव, नितेश कुमार, उत्तम सिंह, बलराम विष्णु ठाकुर, सुरेश मंडल, प्रभाकर पांडेय, धीरज सिंह उपस्थित रहे. वहीं, मंडल अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने 11 साल में हासिल की गयी उपलब्धियों को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनता के बीच जायेंगे. वहीं, देवीपुर प्रभारी धनंजय तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ विकास को गति दी है. ————– कार्यशाला में भाजपाइयों ने मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनायी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >