डीआरएम ने रेलवे स्टेशन व वाशिंग पिट का किया निरीक्षण

डीआरएम ने मधुपुर स्टेशन से संबंधित जानकारी ली

मधुपुर. आसनसोल रेल मंडल डीआरएम संग्रह मौर्य बुधवार को मधुपुर स्टेशन पहुंच कर परिसर का निरीक्षण किया. उन्होंने यात्री सुविधाओं, संरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं की स्थिति को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना रेल प्रशासन की प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि मधुपुर स्टेशन रेल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है और यहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर भी कई अहम जानकारियां साझा की. वे स्टेशन से पैदल ही निरीक्षण करते हुए पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास बने वाशिंग पिट व कोचिंग कॉप्लेक्स गये और स्थल का जायजा लिया. साफ-सफाई समेत रख रखाव आदि की जानकारी ली. मौके पर मधुपुर के स्टेशन प्रबंधक, विभिन्न विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >