मध्याह्न भोजन का नियमित संचालन करें : बीइइओ

मारगोमुंडा मध्य विद्यालय मारगोमुंडा में बीइइओ की अध्यक्षता में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मारगोमुंडा में शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान गुरु गोष्ठी में क्षेत्र के सभी विद्यालय के शिक्षकों को विद्यालय का संचालन सुचारू ढंग से करने, समय से विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करने, निष्ठापूर्वक कार्य करने, मध्याह्न भोजन नियमित रूप से चलाने के अलावा अपार आईडी बनाने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने, विद्यालय स्तर पर जल पखवारा जल की उपयोगिता पर चर्चा की गयी. इसको लेकर दिशा निर्देश दिया. इसके अलावा शिक्षकों के नियमित विद्यालय आने, ई-विद्या वाहिनी में शिक्षको एवं छात्रों का उपस्थिति दर्ज करना, छात्र-छात्राओं का रोजाना एसएमएस करना, कैश बुक का संधारण करना आदि विषयों पर बारी-बारी से चर्चा की गयी. कहा कि सभी विद्यालय अपना कैश बुक रोजाना संधारण करें. रोजाना छात्र-छात्राओं का एसएमएस परियोजना कार्यालय को करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ ताहिर हुसैन समेत विभिन्न विद्यालय के सचिव सह प्रभारी सचिव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >